6 महीने की प्रेग्नेंट थी लड़की 2 ब्वॉयफ्रेंड पर केस दर्ज, एक 50 साल का तो दूसरे की उम्र 28

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कानपुर के घाटमपुर में आम के बगीचे से 25 साल की लड़की का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की करीब 6 महीने की गर्भवती थी.

Kanpur Pregnant Woman Death

Kanpur Pregnant Woman Death: कानपुर के घाटमपुर में आम के बगीचे से 25 साल की लड़की का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक लड़की करीब 6 महीने की गर्भवती थी. उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है. युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही करीब 50 साल का गोलू पांडे और दूसरे गांव के 28 साल के प्रांजल के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों के युवती से प्रेम संबंध थे और फिलहाल दोनों हिरासत में हैं.

ADVERTISEMENTS