बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी का जिन्न बीकेटीसी का पीछे छोड़ने को तैयार नहीँ

ख़बर शेयर करें

बीकेटीसी अध्यक्ष का निजी सहायक नौटियाल गायब, मोबाइल स्विच ऑफ।

खबर शेयर करें 👉

बद्रीधाम skt.com

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा गिनाई के दौरान एक फुटेज में निलंबित कर्मचारी और बीकेटीसी समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल मोबाइल के नीचे नोट छुपा के ले जाते हुए देखे गए उसके बाद अब यह मामला और संगीन हो गया है ।

इसके बाद जैसे ही उन्हें नोटिस थमाया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई तो वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गए उनका कहीं पता नहीं चल रहा है तथा ना ही वह है अपनी ड्यूटी पर आ रहे हैं उनका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है ।

इस मामले के बाद से ही पूरे मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोपों के बाद प्रमोद नौटियाल ने विभाग में छुट्टी के लिए आवेदन किया था। हालांकि, बीकेटीसी प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका अवकाश स्वीकार नहीं किया। इसके तुरंत बाद विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर जोशीमठ कार्यालय में अटैच कर दिया था। लेकिन निलंबन आदेश जारी होने के बाद से ही प्रमोद ने जोशीमठ ऑफिस में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
बीकेटीसी प्रबंधन को अंदेशा है कि प्रमोद नौटियाल पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वे अग्रिम जमानत या कानूनी राहत के लिए हाईकोर्ट की शरण में जा सकते हैं। निलंबन के बाद से ही वे लगातार बीकेटीसी के अधिकारियों के संपर्क से बाहर चल रहे हैं। ऑफिस की तरफ से उनसे संपर्क करने के सारे प्रयास अब तक नाकाम रहे हैं।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई के बाद से प्रमोद का कुछ पता नहीं चला है। वे ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं और उनका फोन भी बंद है। सीईओ ने साफ किया कि उनका कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया था। इस मामले में पुलिस और प्रशासन अब आगे की कानूनी रणनीति तैयार करने में जुट गया है। वहीं कुछ लोगों के द्वारा आश्रम का अध्यक्ष की जारी है कि जिस तरह से प्रमोद नौटियाल ने बताया कि उन्हें साजिश के तहत पहुंचा जा रहा है और उनकी मन स्थिति ठीक नहीं है उससे वह कहीं कोई अप्रिय कम नहीं उठ लें।