#harak वन विभाग का जनरेटर मिला हरक के बेटे के कॉलेज में, विजिलेंस ट्रैक्टर पर लाद कर ले गई !

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज से जनरेटर ले जाते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि ये जनरेटर वन विभाग का है। इस तस्वीर के वायरल होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के बाजार गर्म है।

-->

वन विभाग का जनरेटर मिला हरक रावत के बेटे के कॉलेज में
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के देहरादून शंकरपुर स्थित कालेज और पेट्रोल पंप में विजलेंस के आज छापेमारी की जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

इस छापेमारी के दौरान विजिलेंस एक जनरेट (डी.जी) को अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये जनरेटर वन विभाग का है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ये जनरेटर उस समय खरीदा गया था जब हरक सिंह रावत वन मंत्री थे।

विजिलेंस छापे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के बाजार गर्म
कार्बेट घोटाले के मामले में हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेेज में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के बाद से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सूत्रों के मुताबिक इस जनरेटर को हरक सिंह रावत के वन मंत्री रहते हुए खरीदा गया। लेकिन यहां सवाल ये उठता है कि ये उनके बेटे के कॉलेज में कैसे पहुंचा।

यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस छापेमारी की खबर मिलते ही हरक सिंह रावत दौड़े-दौड़े बेटे के कॉलेज पहुंचे। जहां पूरी छापेमारी के दौरान वो वहीं मौजूद रहे।