हरदा नतीजों से पहले ही हुए हताश और निराश-मनवीर सिंह चौहान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


वहीं अब भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर वार किया है। बैलेट पेपर को लेकर उठा रहे सवाल पर मनवीर सिंह ने कहा कि हरदा जिस तरह पोस्टल बैलेट को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे लगता है कि नतीजों से पहले ही वे हताश और निराश हैं। कहा कि हरदा ने पहले पोस्टल बैलेट में कथित धांधली को लेकर वीडियो जारी किया, जिसकी जांच चल रही है, लेकिन उनके आरोप साबित नहीं हो पाए। अब हरदा ने प्रदेश की बजाए लालकुआं क्षेत्र पर फोकस किया है।

ADVERTISEMENTS


मनवीर चौहान ने कहा कि इससे साफ है कि रावत अपने और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर असमंजस की स्थिति में है। पहले विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप केबाद अब रावत ने चुनाव में लगी निर्वाचन एजेंसी को भी निशाने पर लिया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब बहाने तलाशने में लगी है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि जनता अपना फैसला सुना चुकी है।10 मार्च को चुनाव का रिजल्ट घोषित होगा। लेकिन इससे पहले कांग्रेस-भाजपा बहुमत से जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं. हरीश रावत ने जहां बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया तो वहीं भाजपा बहुत पहले से अबकी बार 60 पार का दावा करते आ रही है। वहीं इस बीच हरीश रावत ने कई बार बैलेट पेपर से हो रहे मतदान को लेकर सवाल खड़े किए. इसका एक वीडियो भी वायरल किया और शिकायत की।

ADVERTISEMENTS