यहां दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरफ्तार, दो महीने से चल रहा था फरार

ख़बर शेयर करें


अल्मोड़ा में दो महीने पहले युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसका आरोपी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दो महीने से फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
Ad


पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की को गिरफ्तार कर लिया है। 24 नवंबर 2023 को पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक युवती ने पंकज कार्की पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।

मामला खुलने पर हो गया था फरार
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कक लिया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। लेकिन मामला खुलने के बाद पंकज कार्की फरार हो गया। तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से किया गिरफ्तार
शुक्रवार को पुलिस ने उसे जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया। बता दें कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की एनएसयूआई का एक सक्रिय कार्यकर्ता था। इस मामले के सामने आने के बाद से ही एबीवीपी मुखर हो गई थी। जिसके बाद एनएसयूआई का पुतला भी जलाया गया था। बढ़ते दबाव को देखते हुए एनएनयूआई ने उसे संगठन से निष्कासित कर दिया था।