पूर्व प्रधान इंदर लाल ने कांग्रेस को किया मजबूत जिले में मिला यह मुख्य पद

ख़बर शेयर करें

पूर्व ग्राम प्रधान इंदर लाल बने कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस जिला एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल ने पूर्व प्रधान इंदर लाल को जिले का एससी प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने इंदर लाल को प्रपत्र देकर उन्हें बधाई दी बधाई देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा,ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ,ग्राम प्रधान शंकर जोशी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन जोशी, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश जोशी, हल्दुचौर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का, किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, नंदन दुर्गापाल, राजेश जोशी, गोपाल आर्य आदि लोग भी थे। जिला संगठन सचिव रमेश चंद्र जोशी ने कहा इंदर लाल के आने से एससी प्रकोष्ठ बहुत ज्यादा मजबूत होगा।

Ad
Ad