इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस में अभय जोशी ने प्राप्त किया पहला स्थान, सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों ने दी बधाई

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।यहां पर आज सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों ने इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के बेटे अभय जोशी से उनके निवास पर जाकर मुलाकात कर बधाई दी और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मुलाकात के दौरान अभय जोशी ने बताया कि वे 2004 मैं हलद्वानी मैं आए और उन्हें दून पब्लिक स्कूल खोलिया कंपाउंड कलावती चौराहा नवाबी रोड पर एडमिशन मिला और स्कूली शिक्षा यही से हुई। तत्पश्चात ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से की।

ADVERTISEMENTS

अपने बातों में अभय ने बताया कि इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस की पढ़ाई के लिए उन्होंने घर पर ही मेहनत की और डिजिटल तरीके से बुक्स का अध्ययन किया उन्होंने सभी बच्चों को कहा की यदि आप अपने मैं विश्वास करते है और सच्ची लगन से मेहनत करते है तो आप निश्चय ही सफलता को प्राप्त करते है।सारथी परिवार से नवीन पंत,गिरिश चंद्र लोहनी और ज्ञानेंद्र जोशी ने उनकी माता को बधाई देते हुए कहा की आप जैसे माता जिन्होंने अपने पुत्र को हर मुश्किल में उसको सहयोग दिया आप निश्चय ही बधाई के पत्र है।

ADVERTISEMENTS