मुख्यमंत्री सचिवालय में लगी आग मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

ऐसी लापरवाही कहें या कोई अप्रत्याशित घटना उत्तराखंड के सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लग गई आग लगने के कारणों की जांच शासन स्तर पर किया जा रहा है माना यह जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट लगी है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लगई। सीएम कार्यालय में आग की घटना से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना के समय मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी मौजूद थे। घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। 

ADVERTISEMENTS