यहां हिमाचल की महिला के साथ किया दुष्कर्म
ADVERTISEMENTS
हिमाचल के जुब्बल की महिला के साथ त्यूणी में दुष्कर्म हुआ है। महिला जान पहचान के युवक के साथ विकासनगर के त्यूणी बाजार में सामान लेने आई एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने एक परिचित के साथ त्यूणी बाजार में सामान लेने आई थी। आरोपित युवक एक होटल में खाना खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की।
इसके बाद उसने घटना की सूचना उसने अपने पति को दी। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला का राजकीय अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


