जंगलों में लगी आग की वजह से हो रहा नुकसान, इतने दिनों की हेलीकॉप्टर सेवा रद्द

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सीमांत जिलों में गर्मी की वजह से अब तक जंगलों में आग लगी हुई है जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है इसका बड़ा असर आम जनता पर भी पड़ रहा है । वनाग्नि की घटनाओं की वजह से यातायात में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आग से उठे धुएं की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है ,जमीन से लेकर आकाश तक की सेवाओं पर भी इसका असर पड़ रहा है ।

-->

देहरादून से पंतनगर होते हुए पिथौरागढ़ के लिए चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा भी पिछले 3 दिनों से धुंध और धुएं की वजह से विजिबिलिटी ना होने के कारण उड़ान नहीं भर पा रही है जिस कारण पिछले 3 दिनों में 25 से 30 बुकिंग रद्द करनी पड़ी है । हेलीकॉप्टर की उड़ान के लिए 5 किलोमीटर तक विजिबिलिटी होना जरूरी है जबकि इस समय पहाड़ों में विजिबिलिटी दर 3 किलोमीटर तक भी नही है , जिसमें हेलीकॉप्टर उड़ान संभव नहीं है । आग की घटनाओं से वन्यजीवों के साथ साथ इंसान भी इसकी मार झेलने को मजबूर हैं ।