सुभाषनगर में रात में दंपत्ति में हुआ विवाद, पत्नी ने इस तरह से ले ली पति की जान

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



सुभाषनगर में रात में एक दंपत्ति के बीच विवाद हुआ। विवाद के कारण पत्नी पति से इतनी नाराज हो गई कि उसने तवे से और लकड़ी की फंटी से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने अपने ससुर से कहा कि उसके पति को कुछ हो गया है। जब ससुराल वाले कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

ADVERTISEMENTS


उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने गुस्से में आकर तवे और लकड़ी की फंटी से वार कर अपने पति की हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बहू के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हत्या के बाद ससुराल वालों से कही ये बात
मिली जानकारी के मुताबिक बाजपुर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से कंचन को इतना गुस्सा आया कि उसने तवे और लकड़ी की फंटी से चंद्रप्रकाश के सिर वार किया। जिस से चंद्रप्रकाश की मौत हो गई।

पति की हत्या के बाद कंचन सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने ससुर के पास गई और कहा कि चंद्रप्रकाश को कुछ हो गया है। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके नाक और सिर से खून बह रहा था।

ADVERTISEMENTS