Rekha Arya Controversy: मंत्री रेखा आर्य के विवाद पर सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- 22 साल बाद ही क्यों उठी बात, राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा नहीं होना चाहिए

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Rekha Arya Controversy cm Pushkar Singh Dhami statement hindi news
मंत्री रेखा आर्य के विवाद पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान Photograph: (AI)

Rekha Arya Controversy:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री रेखा आर्य और उनके पति के बीच विवाद को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि रेखा आर्य को 22 साल बाद ही अपने पति के शादीशुदा होने की बात क्यों पता चली ? ये आरोप आज ही क्यों लगाए गए ? सीएम धामी ने कहा कि ऐसी बातें राजनीतिक फायदे के लिए नहीं होनी चाहिए। मामले की SIT जांच कर रही है और गुनहगार वही होता है, जिसने गुनाह किया है।

ADVERTISEMENTS

सीएम धामी ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रेखा आर्य ने 22 साल बाद ये आरोप क्यों लगाए, इस पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि मामले में राजनीतिक फायदे की बात नहीं होनी चाहिए। फिलहाल SIT मामले की जांच कर रही है। वायरल ऑडियो की जांच चल रही है।

मंत्री खजान दास ने भी उठाए थे सवाल

मंत्री रेखा आर्य और उनके पति के बीच विवाद को लेकर मंत्री खजान दास ने भी पिछले दिनों बयान दिया था। रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई है। खजान दास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि शादी के 22 साल बाद जातिसूचक शब्दों और उत्पीड़न की बात को वह नहीं मानते। उन्होंने कहा कि इतने दिन बाद ऐसे आरोपों का कोई मतलब नहीं है और अब यह बात नहीं आनी चाहिए थी।

भी अनुसूचित वर्ग से आते हैं मंत्री खजान दास 

मंत्री खजान दास खुद अनुसूचित वर्ग से आते हैं। उन्होंने रेखा आर्य की ओर से लगाए गए जातिसूचक शब्दों और उत्पीड़न के आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शादी के 22 साल बाद अब जातिसूचक शब्द और उत्पीड़न की बात को मैं नहीं मानता। अब ये बात नहीं आनी चाहिए थी। इतने दिन बाद अब जातिसूचक शब्द जैसे आरोपों का कोई मतलब नहीं है।

मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ कराई FIR

उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTS