यहां मर्यादा हुई भंग -पति ने की पत्नी की अश्लील वीडियो वायरल#videoviral
दून एसकेटी डॉटकॉम
पति पत्नी के बीच की आपसी मर्यादा भंग होने के बाद पत्नी ने ई के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
महिला ने अपने पति के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वह कार्रवाई कराने पर परिवार की सभी लड़कियों की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी खटीमा क्षेत्र के रोहित राना नाम के युवक से हुई है। शादी के बाद दोनों में विवाद हुआ। महिला ने बीते 15 जुलाई को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया। इसमें पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर महिला शिकायत सेल में समझौता हो गया।आरोप है कि हाल में पति ने उसकी आपत्तिजनक फोटो महिला के जीजा को भेज दी। आरोप है कि यह फोटो अन्य रिश्तेदारों को भेजी गई। इसके बाद से पीड़िता शर्म के चलते परेशान है। आरोप है कि पति ने जीजा को फोन कर कहा कि साली को समझा लो नहीं तो मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। पति ने आपत्तिजनक फोटो सोशल साइटों पर अपलोड करने की धमकी दी है। परेशान महिला की तहरीर पर आरोपी पति रोहित राणा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



पहाड़ के फौलादी हाथ विपक्षियों पर पड़े भारी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्ज्वल ने जीता ब्रॉन्ज