बारिश का कहर मचा रहा तबाही, Jolly Grant क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आए, एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश के कई जनपदों में हो रही रुक-रूककर बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जिस वजह से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गुरुवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण Jolly Grant क्षेत्र में नदी नाले उफान आ गए। भारी बारिश के कारण Jolly Grant Airport में बाढ़ का पानी घुस गया।

ADVERTISEMENTS

Jolly Grant Airport क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आए
गुरुवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण Jolly Grant Airport में बाढ़ का पानी घुस गया। जिस वजह से एयरपोर्ट मार्ग पर फुटपाथ पर लगी रेलिंग तक कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। बता दे बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान कालूवाला ग्राम सभा में हुआ है।

इसके अलावा थानों वन रेंज में भी घरों के भीतर बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया। घरों में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत का माहौल रहा।

पेड़ गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त
भारी बारिश के चलते कालूवाला के जंगलों में सागौन के करीब आधा दर्जन पेड़ 11 केवी की लाइनों और सड़कों पर आ गिरे। जिस वजह से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। एसडीआरएफ ने जेसीबी की मदद से बाढ़ के पानी को डायवर्ट किया। जिसके बाद विद्युत लाइनों और मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य किया गया।

ADVERTISEMENTS