रामनगर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले मेले को लेकर श्री गिरिजा देवी मंदिर समिति गर्जिया के द्वारा ये लिया गया फैसला,पढ़े

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले को स्थगित कर दिया गया है इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन के द्वारा दी गई है.
कृपया अवगत कराना है, कि विगत माह 18-19 अक्टूबर 2021 के मध्य अतिवृष्टि एवं आपदा के कारण गिरिजा देवी मंदिर का पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आगामी 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले को श्री गिरिजा देवी मंदिर समिति गर्जिया, रामनगर नैनीताल द्वारा स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। चूंकि मंदिर परिसर में विभिन्न आधारभूत ढांचे एवं पुल के मरम्मतीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।अतः श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2021 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS