death यहाँ अंगीठी बन गई ननद भाभी की मौत की वजह

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

डालकन्या के पनखाल तोक में रात एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी, इस घटना का कारण बताया जा रहा है कि शंकर राम आर्या के पुत्र गिरीश आर्या की 26 वर्षीय पत्नी बिश्नी देवी और 14 वर्षीय बेटी ममता रात क़रीब 8 बजे अलग कमरे में सोने गए थे ठंड से बचने के के लिए उन्होंने कमरे अँगीठी में आग जला रखी थी जिसमें खिड़की नहीं थी कमरा बन्द होने के कारण धुंआ कमरे से बाहर पास नहीं हुआ ।

ADVERTISEMENTS

वही जानकरी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पिछली रात उनके घर में जागर थी अगले दिन का कामकाज कर रात 8 बजे बिश्नी देवी और ममता कमरे में सोने चले गए वही बिश्नी देवी की 1 वर्षीय बेटी है बताया जा रहा की बिश्नी देवी की 1 वर्षीय बेटी उस दिन अपने दादा शंकर राम आर्या के पास सोयी थी, बुधवार करीब रात 10 बजे बच्ची को भूख़ लगी तो वह रोने लगी और उसके दादा उसे दूध पिलाने अपनी बहू बिश्नी देवी के कमरे में गये दरवाज़ा खटखटाने के बाद अंदर से कोई ज़बाब न मिलने पर उन्होंने दरवाज़ा जैसे तैसे खोला और जब अंदर देखा तो बन्द कमरे में अँगीठी में आग जल रही थी और बहू बिश्नी देवी और बेटी ममता का धुँए से दम घुट चुका था ।

ADVERTISEMENTS