बरसाती नहर में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के विशाल मेगा मार्ट स्थित बरसाती नहर में एक व्यक्ति की लाश होने की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में से उस व्यक्ति की लाश को बाहर निकाला लेकिन लाश काफी खराब स्थिति में थी बता दे की लाश बिल्कुल सड़ चुकी थी जिसकी पहचान करनी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है, किसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। वही हल्द्वानी की बरसाती नहर में कई ऐसे मामले सामने आ गए हैं जहां पर लोग देर रात को शराब के नशे में नहर में गिर जाते हैं कई बार नहर में गिर जाने की वजह से इनकी मौत भी हो जाती है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS