रेलवे अतिक्रमण तैयारियां पर इतने दिन का समय प्रशासन ने किया तय

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

कैंप कार्यालय में रेलवे अतिक्रमण को लेकर हुई बैठक में डीएम ने कहा कि इस अतिक्रमण को हटाने के लिए 23 करोड़ की धनराशि रेलवे के द्वारा प्रशासन को दी जानी है जिसके बाद प्रशासन इस अतिक्रमण को हटाने के लिए आने वाली फोर्स और अन्य संसाधनों को समुचित तरीके से संचालित करने खर्च करेगा। डीएम कैंप कार्यालय में हुई इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रेलवे प्रशासन के द्वारा जैसे ही धनराशि निर्गत की जाएगी उसके बीच 22 दिन के बाद यह अतिक्रमण हटाए जाएगा 20-22 दिन व्यवस्थाओं को खड़ा करने में लगेगा ।

विभिन्न विभागों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह अपनी तैयारियां कर लें इसके लिए इन विभागों ने 20-22 दिन का समय मांगा है। जेसीबी और पोकलेन जेसीबी मशीनों को हायर करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने भी समय मांगा है इसके अलावा जल संस्थान और बिजली विभाग को भी इस अतिक्रमण में आने वाली दिक्कतों को हटाने के लिए संसाधन तैयार रखने को कहा गया है

ADVERTISEMENTS