हरकी पैड़ी पर अश्लील शूट करा रहे थे युगल, तीर्थ पुरोहितों का चढ़ा पारा, उठाया ये कदम

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



धर्मनगरी हरिद्वार में कुछ युवाओं को अश्लील शूट कराना भारी पड़ गया। हरकी पैड़ी क्षेत्र में ग्रुप में आए कुछ युवाओं को देख तीर्थ पुरोहितों का पारा चढ़ गया। बता दें समूह में आए कुछ युवक-युवती आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने सभी युवाओं को वहां से खदेड़ा।

ADVERTISEMENTS


घटना गत दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार हरकी पैड़ी क्षेत्र में कुछ युवक युवतियां आएं थे। युवाओं ने घाट में पहुंचकर पहले तो घाट खली करवाया। घाट खाली करवाने के बाद युवाओं ने वहां नाच-गाना शुरू कर दिया। इतने तक भी वे नहीं थमे। हदें तो उन्होंने तब पार कर दी जब एक युवती अर्धनग्न साड़ी पहनकर युवक के साथ आलिंगन करने लगी।

तीर्थ पुरोहितों का चढ़ा पारा
ये सब घाट में देख तीर्थ-पुरोहितों का पारा चढ़ गया। उन्होंने युवाओं का विरोध कर उन्हें वहां से भगाया। बता दें हरकी पैड़ी क्षेत्र में इस तरह का मामला कोई पहला नहीं है। इससे कुछ महीने पहले भी गोविंद घाट पर वहां के स्थानीय लोगों ने एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था।

ADVERTISEMENTS