निगम ने इस तरह से किया अतिक्रमण पर अटैक आज बांई तो कल दाईं ओर चलेगा:आयुक्त

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

हल्द्वानी नगर निगम द्वारा आज शहर के कई हिस्सों अतिक्रमण पर अपना बुलडोजर चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा तथा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में निगम के कई कर्मियों ने इस अभियान को अंजाम दिया।

तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन की और दाएं तरफ एक फेमस भटूरे चाट वाले ने फुटपाथ और रोड पर किया है अतिक्रमण

निगम की इस कार्रवाई से फुटपाथ और नगर निगम की दुकान पर अपने कब्जे में कर चुके लोगों में हड़कंप मच गया वह अपनी दुकान बंद कर अथवा अपने अतिक्रमण को हटाकर साइड हो गए। नगर आयुक्त के द्वारा की गई इस तरह की कार्रवाई से अतिक्रमण से परेशान लोगों ने राहत की सांस जरूर है लेकिन लोगों का यह भी कहना है क्या यह अतिक्रमण इमानदारी से चलेगा और अतिक्रमण के जाल में फंस चुके निगम को इससे मुक्त हो पाएगी।

नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर इस अभियान को बिना किसी भेदभाव के पूरा किया जाएगा।

तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन की आ रही रोड के बाई और आज अभियान चलाया गया आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि आंदोलन और अभियान चलाया जाएगा यह अभियान तिकोनिया से लेकर रेलवे स्टेशन की ओर तथा गोलाकार की ओर जाने वाली सड़क पर चलाया जाएगा । आज शाम को नैनीताल रोड पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।