@haldwani news मंडी में चोरी- जिसे रखा नौकरी पर वहीं बना घर का भेदी,हजारों किए पार पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी जैसे जैसे विस्तार होता जा रहा है वैसे वैसे यहां अपराधिक घटनाएं लगातार घटती जा रही हैं. उत्तर भारत की सबसे बड़ी मंडी हल्द्वानी नवीन मंडी में रात को चोरों ने धावा बोल दिया तथा एक दुकानदार की दुकान की दीवार तोड़कर नगदी साफ कर ली.

सुबह जल्दी पता चलने पर इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद दुकान में 2 दिन पूर्व काम कर चुके एक युवक को पकड़ा और उसने चोरी की बात कबूल कर ली तथा यह बताया कि उन्होंने इस रकम को 3 लोगों में बांटा है फिलहाल दो अन्य लोगों को पकड़ में लेने के लिए पुलिस दबिश दे रही है .

जानकारी के अनुसार मंडी कार्यालय के सामने अरविंद सिंह चौहान की होलसेल की दुकान है रात्रि को चोरों ने उनकी दीवार तोड़कर दुकान के अंदर गल्ले में रखे ₹40000 पर हाथ साफ कर लिया तथा कुछ साइन किए हुए चेक भी साथ ले गए इसके अलावा कुछ सामान भी चोरी हुआ है.

पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद इस दुकान में 2 दिन पूर्व काम कर चुके एक युवक को पकड़ लिया तथा सख्ती करने पर वह टूट गया उसने बताया कि उसने यह कार्य तीन लोग विशाल मिलकर अंजाम दिया है तथा नगदी को तीन हिस्सों में बांट लिया. फिलहाल मामले पर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

ADVERTISEMENTS