ब्रेकिंग -दून स्थित अतीक के मकान पर चला बुलडोजर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

दून इसकेटी डॉट कॉम उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी अतीक अहमद के अवैध भवन पर बुलडोजर चल गया है जानकारी के अनुसार सरकार ने इसकी तफ्तीश की और जांच में यह पता चला कि है सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया है

गैंगस्टर अतीक अहमद के देहरादून स्थित मेहूवाला तूतोवाला में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान को प्रशासन और पुलिस ने जेसीबी की मदद से ढहा दिया है। कुछ दिन पहले वसंत विहार पुलिस ने गैंगस्टर अतीक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने गत वर्ष अतीक अहमद निवासी तूतोवाला पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था। उसके ऊपर जमीन धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया था। उस डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि अतीक झाझरा में किराये के मकान में रह रहा है। टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया था। जिसे शनिवार को ढहा दिया गया।

Related

ADVERTISEMENTS Ad