गेस्ट हाउस में मिले पुरुष और महिला के शव, सनसनी
ADVERTISEMENTS
देहरादून के प्रेमनगर में एक गेस्ट हाउस में एक पुरुष और एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
बताया जा रहा है कि प्रेमनगर के कंडोली इलाके में एक गेस्ट हाउस में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाला एक पुरुष और एक महिला रुके थे। इन दोनों ने रविवार को चेक इन किया था। दोनों की उम्र करीब 50 के आसपास बताई जा रही है।
सोमवार को दोनों के शव संदिग्ध हालत में गेस्ट हाउस के कमरे में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


