पेपर लीक की आंच अब खाकी पर भी, वर्ष 2015 मे भर्ती 339 दरोगा भी आए जांच के दायरे मे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉटकॉम

-->

पेपर लीक की आंच से अब खाकी भी झुलस सकती हैं. इसके लिए पुलिस विभाग ने गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा तों गृह विभाग ने विजिलेंस को जांच के आदेश दे दिए.

उत्तराखंड गृह विभाग ने साल 2015 पुलिस दारोगा भर्ती में गड़बड़ी की आशंका के चलते विजिलेंस को जांच के आदेश दिए हैं. गृह विभाग से इस भर्ती को लेकर जांच के आदेश होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) 2021 पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच के दौरान भी कुछ ऐसे तथ्य सामने आए, जिसमें इस पुलिस दारोगा भर्ती में गड़बड़ी की बातें सामने आई हैं.

UKSSSC पेपर लीक घोटाले की जांच के दौरान कई अन्य भर्तियों में भी गड़बड़ी की बातें सामने आई हैं. इन्हीं में से एक 2015 में हुई पुलिस दारोगा भर्ती भी शामिल है.

इसी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को पुलिस विंग को छोड़ किसी अन्य जांच एजेंसी से 2015 दरोगा भर्ती में गड़बड़ी आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष पारदर्शी जांच की प्रस्ताव भेजा था.प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए गृह विभाग ने विजिलेंस को साल 2015 दारोगा भर्ती जांच के आदेश दिए हैं.

बता दें कि विजिलेंस पुलिस विभाग के अधीन नहीं आता. यही कारण है कि मुख्यालय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए विजिलेंस को जांच सौंपी गई है.