लोहे की रॉड मारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, गड्ढे में दफनाते हुए चाची ने देखा, फिर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उधम सिंह नगर में एक कलयुगी पिता ने शराब के नशे में अपने 14 साल बेटे की हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी बच्चे का शव गड्ढे में दफ़नाने की कोशिश कर रहा था. इस बीच बच्चे की चाची ने ये सब देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी.

ADVERTISEMENTS


घटना सुल्तानपुर पट्टी की है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम प्रेमशंकर शराब के नशे में धुत होकर घर आया था. इस दौरान प्रेमशंकर की उसके 14 साल के बेटे विवेक के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई. जिस पर प्रेमशंकर को पारा चढ़ गया और उसने अपने बेटे को लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

शव को ठिकाने लगाने की करा रहा था कोशिश
घटना के बाद आरोपी अपने बेटे के शव को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढा खोदकर दबाने की तैयारी कर रहा था. लेकिन देर रात मृतक की चाची ने गड्ढा खोदने की आवाज सुनी. आशा ने जेठ के कमरे में जाकर गड्ढा खोदने का कारण पूछा तो प्रेम शंकर ने चीखते हुए कहा कि ‘मैंने अपने बेटे को मार दिया है. तूझे क्या मतलब’ जिसे सुन मृतक की चाची के पैरों तले जमीन खिसक गई.

इलाके में मची सनसनी
आशा देवी ने पुलिस चौकी जाकर इसकी सूचना दी. सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. शोर सुन आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने घटनास्थल से लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है. इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.

ADVERTISEMENTS