#Announcement #of #dearness #allowance #of #employees #soon कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का ऐलान जल्द, इस तारीख तक आ सकती है बड़ी खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली में आयोजित ग्रुप ऑफ 20 (G 20) के सफल और शानदार आयोजन के बाद देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर और खुशखबरी है। इनका डीए और डीआर में हाइक का इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना है। सबकुछ ठीक रहा तो इस महीने यानी सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में केंद्र सरकार इन्हें सेलरी में इजाफे का बड़ा तोहफा दे सकती है।

ADVERTISEMENTS

महंगाई भत्ते में इजाफे को मिलेगी हरी झंडी
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केन्द्र सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए ये एक बड़ा तोहफा हो सकता है।

हर छह महीने पर रिविजन
आपको बता दें कि 7th Pay Commission के आधार पर केंद्र सरकार अमूमन हर 6 महीने पर पर डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance) में रिवीजन करती है। महंगाई के कारण उनके कर्मचारी और पेंशनर्स के जीवन-यापन में कोई दिक्कत न हो। इसका ऐलान कभी भी हो, लेकिन महंगाई भत्ते में हर साल पहली बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी जुलाई से लागू होता है।

महंगाई के आंकड़े को देकर केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार भी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 42 से उछलकर 46 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगी।

ADVERTISEMENTS