#Haldwani #social #media हल्द्वानी के इस इलाके में युवक फांसी के फंदे पर झूला, सोशल मीडिया पर कही ये बात

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के जजीकोर्ट स्थित वेलेजाली लॉज में एक 19 वर्षीय युवक आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वैलेजालीलॉज में रहने वाले 19 वर्षीय राजा पुत्र केवल यहां कारों में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। बताया जाता है कि खाना बनाने को लेकर उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात भी उसके घर में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद वह खाना खाकर छत पर चला गया। इस बीच सोमवार की सुबह उसने लोहे की ऐंगल के सहारे छत पर फंदा डाल लिया और झूल गया। जब कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो राजा का शव झूलता देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है। जिसमें उसने कहा है कि मैं जा रहा हूं, आपस में लडऩा मत। इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS