नशे में धुत था एंबुलेंस चालक, गर्भवती को लेने निकला तो हो गया एक्सिडेंट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



त्यूणी में एक 108 की एंबुलेंस के चालक के नशे में होने से गर्भवती को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाई। यही नहीं, एंबुलेंस खाई में गिरते गिरते भी बची।

ADVERTISEMENTS


दरअसल त्यूणी में एक गर्भवती को दर्द होने पर उसके परिजनों ने 108 से एंबुलेंस के लिए फोन किया। इसके बाद 108 कमांड सेंटर से करीब के एक एंबुलेंस स्टाफ को मौके पर जाने के लिए कहा गया। बताते हैं कि एंबुलेंस चालक नशे में धुत था और नशे में ही वो एंबुलेंस को लेकर निकल गया। हालांकि वो गर्भवती तक पहुंचता उससे पहले ही वो एंबुलेंस को लेकर खाई की ओर चला गया। गनीमत रही कि एंबुलेंस खाई में नहीं गिरी।
वहीं 108 कमांड सेंटर को एंबुलेंस चालक के नशे में होने की सूचना मिली। उसने दूसरा चालक अरेंज करने की कोशिश की लेकिन समय पर दूसरा चालक भी अरेंज नहीं हो पाया।


इधर बीच गर्भवती के परिजन एंबुलेंस की राह देखते रहे। थक हार कर उन्होंने एक निजी वाहन अरेंज किया और गर्भवती को अस्पताल लेकर गए।

ADVERTISEMENTS