#Aaraksan #niti #kendra #sarkar आरक्षण नीति को ठीक से लागू न करने का केंद्र सरकार पर तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

केंद्र सरकार पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने हमला बोला है। उन्होनें रोजगार और शिक्षा में 50 प्रतिशत तक आरक्षण सीमित करने का विरोध किया है। स्टालिन ने मांग की है कि संबंधित राज्यों को ही कोटा तय करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि नई दिल्ला मे बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में तमिलनाडु के सीएम स्टालिन पहुंचे थे, जहां उन्होनें कहा कि तमिलनाडु में अधिकतम 69 प्रतिशत आरक्षण है। इसे 50 प्रतिशत तय सीमित नहीं किया जा सकता।

राज्य सरकार को दें शक्ति
वहीं सीएम स्टालिन ने कहा कि संबंधित राज्यों को जनसंख्या के आदार पर आरक्षण देने की शक्ति राज्य सरकार को दी जानी चाहिए। उन्होनें केंद्र सरकार पर आरक्षण नीति को ठीक से लागू न करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा कि 50 प्रतिशत तक आरक्षण देने का यह निर्णय बिल्कुल गलत है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर साधा निशाना
इसके साथ ही सीएम स्टालिन ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि आरएसएस कहां था जब पीएम वीपी सिंह को हटा दिया गया था। अब जैसे ही लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं तो मोहन भागवत हाशिए पर खड़ें वर्गों को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा असल में नहीं चाहती कि गरीब, बीसी, एससी और आदिवासी प्रगति करें।

ADVERTISEMENTS