शुक्र है बेटी नहीं हुई, वरना मैं मर जाती’, आंखों में आंसू लिए बोलीं भारती सिंह, आखिर क्यों?

ख़बर शेयर करें

भारती सिंह रोते-रोते कहती हैं कि अच्छा हुआ जो उन्हें बेटी नहीं हुई. आखिर ऐसा क्या हो गया जो उन्हें इस तरह की बात कहनी पड़ रही है. उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है. जहां फैंस ये सुनकर भावुक हो रहे हैं. वहीं यूजर्स का कहना है अब भारती को बेटा-बेटी करना बंद कर देना चाहिए.

क्यों रोईं भारती सिंह? (Photo: Screengrab)

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हमेशा से एक बेटी चाहती थीं. लेकिन अब वो अपनी इच्छा से दूर भाग रही हैं. वो कहती हैं कि अच्छा हुआ कि उन्हें बेटी नहीं है. लेकिन आखिर अचानक ऐसा हो क्या गया? एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां भारती अपने मन की बात कहती दिख रही हैं. उनकी आंखों में आंसू हैं. वो रोते-रोते अपना हाल-ए-दिल बयां कर रही हैं. 

व्लॉग का हिस्सा हो रहा वायरल

भारती शिद्दत से एक बेटी चाहती थीं, लेकिन उन्होंने दूसरी बार भी बेटे को जन्म दिया. हालांकि उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन अब वो एक वीडियो में कहती दिखीं कि अच्छा हुआ भगवान ने उन्हें बेटी नहीं दी. ऐसा क्यों बताते हैं. 

दरअसल, ये क्लिप उनके व्लॉग से लिया हुआ है. जहां उनका बड़ा बेटा गोला यानी लक्ष्य उनसे कहता है कि मैं घर छोड़कर जा रहा हूं. और अपना बैग पैक करने को भी कहता है. भारती ये सुनकर इमोशनल हो जाती हैं, बेटे को समझाती हैं कि ऐसा नहीं कहते. इसके बाद वो अपनी फीलिंग्स जाहिर करती हैं कि बेटियां एक दिन अपना घर छोड़कर ससुराल चली जाती हैं. ये कितना दुख का पल होता है. 

बेटी की जुदाई का गम नहीं सह पातीं भारती

भारती वीडियो में नम आंखों से कहती हैं- ‘ऐसा लगता है कि शुक्र है भगवान का जो बेटी नहीं है. वरना मैं तो मर ही जाती. ये सोचकर कि इसे पाल-पोसकर, बड़ा करके इसकी शादी कर देनी है. गोले ने यूंही एक बात बोल दी कि मैं चला जाऊंगा…’ ये बोलते हुए भारती अपना दिल थाम लेती हैं और आगे कहती हैं- धन्य हैं वो मां-बाप जिनकी बेटियां हैं. जो इतना पढ़ा-लिखा कर, इतना संस्कारी बनाकर अपनी बच्चियों की शादी कर देते हैं. दिल पर पत्थर रख लेते हैं. और कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो मां-बाप को घर से ही निकाल देते हैं. 

यूजर्स की रिक्वेस्ट- बस करो भारती.

भारती का ये वीडियो फैंस को भी भावुक कर रहा है. उनका कहना है कि कॉमडियन को ये सब ना सोचते हुए सिर्फ खुश रहना चाहिए, और अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि- भारती को अब बस करना चाहिए. जबसे डिलीवरी हुई है हर दिन बेटा-बेटी की ही रट लगाए जा रही हैं. 

भारती ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया है.