ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


टनकपुर कोतवाली पुलिस कार्यालय के ठीक सामने खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

घटना सोमवार रात की है। खड़े ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर कोतवाली पुलिस के अधिकारियों ने ट्रक का मुआयना किया। हालांकि ट्रक में आग कैसे लगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है

ADVERTISEMENTS