गोला नदी में नहाते समय किशोर की दर्दनाक मौत, कपड़े धोने गया था परिजनों के साथ

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी

  • बारिश के मौसम में गहराई बनी काल, गोताखोरों ने नदी से निकाला शव, पुलिस ने लोगों से नदी में उतरने से बचने की अपील की

एंकर : हल्द्वानी के गोला नदी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के साथ नदी किनारे कपड़े धोने गया किशोर नहाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अहमद (15 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी महोनिया डलआ, थाना छवियां, जनपद गोंडा (उत्तर प्रदेश), हल्द्वानी में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था। शुक्रवार को वह अपने भाइयों के साथ गोला नदी में कपड़े धोने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गया और अचानक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों, जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस की सहायता से किशोर का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोर अपने परिजनों के साथ कपड़े धोने आया था और नहाते समय यह हादसा हो गया। एसपी सिटी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में नदियों का जलस्तर और तल लगातार बदलता रहता है। कई स्थानों पर पानी ऊपर से कम गहरा दिखाई देता है, लेकिन नीचे अचानक गड्ढे और कटाव होने के कारण हादसे हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से नदी में न उतरने की अपील करते हुए बताया कि प्रशासन नदी किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगवा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

बाइट : मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad