लड़की की किडनैपिंग के बाद आरोपी ने कामोत्तेजक दवाओं का ओवरडोज लिया था, घर से यौन …………

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नागपुर में यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के घर से कामोत्तेजक दवाएं बरामद की हैं। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी – फोटो : अमर उजाला

16 वर्षीय एक नाबालिग से यौन क्रूरता और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को नागपुर पुलिस ने आरोपी के ठाणे स्थित घर में सर्च ऑपरेशन किया। उसी में पुलिस ने आरोपी के बेड रूम से सर्जिकल ब्लेड और कई यौन उपकरण बरामद किए हैं।

नागपुर में 16 वर्षीय एक नाबालिग से यौन क्रूरता और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को नागपुर पुलिस ने आरोपी के ठाणे स्थित घर में सर्च ऑपरेशन किया। उसी में पुलिस ने आरोपी के बेड रूम से सर्जिकल ब्लेड और कई यौन उपकरण बरामद किए हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि बेडरूम से मिले ये सामान मामले की जांच में अहम कड़ी हैं। इससे पहले पुलिस नागपुर के उस किराए के फ्लैट से भी कामोत्तेजक गोलियां, स्प्रे, चाकू, हथकड़ी, रस्सी, चमड़े की बेल्ट, हवा वाला बिस्तर और अन्य सामान जब्त कर चुकी है, जहां पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया था।

आरोपी और पीड़िता एक ही अस्पताल में भर्ती
इस सनसनखेज वारदात का एक और अहम पहलू यह है कि आरोपी और पीड़िता दोनों इस समय नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। एक ओर 12वीं की छात्रा चाकू के गहरे घावों की प्लास्टिक सर्जरी के बाद स्त्री रोग वार्ड में इलाज करा रही है, वहीं दूसरी ओर आरोपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसके वार्ड के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। आरोपी ने जेल में मांगी विशेष सुविधाएं
पुलिस के मुताबिक, ठाणे निवासी आरोपी ने हिरासत के दौरान विशेष सुविधाओं की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसने देर रात लॉक-अप के भीतर अपना सिर और चेहरा दीवार तथा फर्श पर कई बार पटका, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया।
पीड़िता की हालत खराब
मेडिकल जांच में उसकी आंख की हड्डी में फ्रैक्चर और दिल के आसपास हवा जमा होने की स्थिति सामने आई। पुलिस के अनुसार, लड़की की किडनैपिंग के बाद आरोपी ने कामोत्तेजक दवाओं का ओवरडोज लिया था। जिस अस्पताल में आरोपी भर्ती है, वहां के डॉक्टरों के अनुसार, कामोत्तेजक दवाओं का अत्यधिक सेवन और उस वजह से यौन गतिविधियों के दौरान अत्यधिक शारीरिक दबाव तमाम तरह की जटिलताएं पैदा कर देता है । डॉक्टरों ने उसे कम से कम 24 घंटे निगरानी में रखने का फैसला किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के ठाणे स्थित घर और घटनास्थल से बरामद सामान की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad