30 हजार की रिश्वत लेते हुए पीआरडी जवान को रंगे हाथों पकड़ा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पीआरडी जवान को रंगे हाथों पकड़ा है। जबकि एक दरोगा मौके से फरार हो गया। दरोगा की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

एफआर लगाने के नाम पर ले रहा था रिश्वत
हरिद्वार के बहादराबाद की शांतरशाह चौकी में एक दरोगा मारपीट के मामले में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। दरोगा विजिलेंस की टीम के मौके पर पहुंचते ही दरोगा वहां से फरार हो गया। जबकि दरोगा के सहयोगी पीआरडी जवान को विजिलेंस की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई टीम
मिली जानकारी के मुताबिक घंटों पूछताछ करने के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी पीआरडी जवान को अपने साथ देहरादून ले गई। विजिलेंस ने दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीआरडी जवान सुरेंद्र कुमार को जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार दरोगा पंकज कुमार की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS