हरीश रावत को ब्लैक मेलर कहने वालों के खिलाफ तहरीर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कोतवाली में तहरीर नही लेने पर नगर अध्यक्ष भुवन पांडेय के धरने से हंगामा होता देख पुलिस ली तहरीर

ADVERTISEMENTS


भूपेंद्र कोरंगा और शैलेन्द्र दानू के खिलाफ तहरीर

हलद्वानी skt. com
पहाड़ी आर्मी के नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे के नेतृत्व में पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ता नगर कोतवाली में पहुंचे जहां उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।

गौरतलब है कि पेपर लीक आंदोलन के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बेरोजगार संघ के संरक्षक और आंदोलनकर्ता भूपेंद्र कोरंगा और उनके साथी शैलेंद्र दानू पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत पर जबरदस्ती आंदोलन में बैठने और ब्लैकमेलर होने तथा दमुवाढूँगा के मामले में 20 लख रुपए लेने का आरोप लगाते हुए वायरल हुआ जी वीडियो से आहत कोई हरीश रावत ने इस मामले में उनसे 20 लख रुपए देने वाले का नाम उजागर करने तथा उनके खिलाफ अमर्यादित और उनके मान सम्मान को ठेस पहुचाने वाला बताया।

मगर कोतवाली में मौजूद अधिकारी ने तहरीर लेने से मना कर दिया उसके बाद भुवन पांडे अपने साथियों के साथ धरने में बैठ गये धरने में बैठते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ आने लगी तब जाकर 4:00 बजे तहरीर पर ली गई
तहरीर में कहा गया की 30 सितंबर 2025 को बुद्ध पार्क हल्द्वानी में बेरोजगारों के लिए आंदोलन हो रहा था जहां पर पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष आमरण में बैठे थे उसी दिन सोशल मीडिया में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ जिसमें आंदोलन के संचालक अपने क़ो गैर राजनीतिक व्यक्ति बताने वाला वार्ड नंबर 17 का पार्षद वन्देमातरम ग्रुप का अध्यक्ष शैलेन्द्र दानू चिल्ला चिल्ला कर सार्वजनिक स्थल पर हरीश रावत को ब्लैकमेल और दमुवा दूंगा आंदोलन में 20 लख रुपए लेने का आरोप लगाया साथ में स्वाभिमान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कोरंगा बौखलाते हुए जनता के आंदोलन को खुद का आंदोलन बताते हुए हरीश रावत को आंदोलन में बैठने से नाराजगी जाहिर कर रहा था जिस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है जिस कारण संगठन और संगठन के अध्यक्ष पर सवाल खड़े हो रहे है और उनकी छवि धूमिल हो रही है उन्होंने कहा शैलेंद्र दानू और भूपेंद्र कोरंगा की मोबाइलों की भी कॉल डिटेल्स की जांच की जाए क्योंकि उनके बौखलाने के कृत्य से यह संभावनाएं से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उन्होंने युवाओं को ढाल बनाकर अपनी राजनीति चमकाई और सत्ता दल के साथ समझौता किया जिससे उत्तराखंड की चिंता करने वालों की संवेदनाओं पर धक्का लगा और युवा बेरोजगार अपने आप को इस आंदोलन से ठगा महसूस करने लगे
उन्होंने कहा इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए यदि यह कार्रवाई नहीं की जाएगी तो पहाड़ी आर्मी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. इस दौरान जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर नगर अध्यक्ष कविता जीना, रमा पाण्डे, कंचन रौतेला, गीता बिष्ट,अंजू पांडे,नीमा भट्ट लोकेश सनवाल, हरेंद्र राणा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ADVERTISEMENTS