‘मां-बहन ने पीटा जल्दी आओ…’, मासूम ने 112 पर लगाया कॉल, कुरकुरे लेकर पहुंची पुलिस भी हैरान,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

mp news 10 year old dial 112 complaint-about-mother-and-sister-kurkure-story

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक ऐसी कॉल आई जिसने पुलिसवालों को भी हैरान कर दिया। यहां पर एक बच्चे ने 112 पर फोन मिलाया और अपने परिवार के बारे में पुलिस से शिकायत की। लेकिन जब अधिकारी वहां पहुंचे तो वो भी हैरान रह गए। बच्चे की मासूम शिकायत सुनकर पुलिस वाले भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाए। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/Fzrp0suqP4k?si=am9KrhqWu6FZl5tD

मां-बहन ने पीटा जल्दी आओ…’, मासूम ने 112 पर लगाया कॉल

दरअसल 10 साल के दिपक ने इमरजेंसी नंबर 112 पर फोन करके कहा, “मां और दीदी ने मुझे रस्सी से बांधकर मारा है, जल्दी आइए।” पुलिस ने तुरंत बच्चे की लोकेशन ट्रेस की और लोकेशन पर पहुंची। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो पता चला कि मामला उतना गंभीर नहीं था। मामला बच्चे की एक मासूम जिद से जुड़ा था। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक ओडियो भी वायरल हो रहा है।

कुरकुरे लेकर पहुंची पुलिस भी हैरान

दीपक नाम के इस बच्चे ने अपनी मां से 20 रुपये मांगे थे। कुरकुरे खरीदने के लिए। लेकिन मां ने पैसे देने के बजाय उसे मार दिया। बस फिर क्या था दीपक ने सीधा पुलिस को फोन घुमा दिया। इसको सुनकर पुलिस भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकी। थोड़ी देर बाद जब पुलिस टीम बच्चे के घर आई तो उसके लिए कुरकुरे का पैकेट लेकर पहुंची। साथ ही बच्चे को कुरकुरे देकर समझाया कि इतनी सी बात के लिए ऐसे पुलिस को फोन नहीं करते।दीपक की ये मासूम शिकायत इंटरनेट पर सबका दिल जीत रही है।

ADVERTISEMENTS