Surya Grahan: सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण!, 6 मिनट तक दुनिया में छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा?

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

solar-eclipse-august-2 2027

Solar Eclipse August 2: इस साल 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण(Surya Grahan) लगने जा रहा है। लेकिन ये सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण नहीं है। लोगों के बीच कंफ्यूजन है कि इस साल 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) से धरती में अंधकार छा जाएगा। हालांकि सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण इस साल नहीं बल्कि दो अगस्त 2027 में लगने वाला है।

Space.com की माने तो ये 21वीं सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले साल 1991 में ऐसा ग्रहण लगा था। इसके बाद अब 16 जुलाई को 2114 में ये लगेगा।

सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण | Eclipse Of The Century

बताते चलें कि 2 अगस्त, 2027 में लगने वाला ये सूर्य ग्रहण(Solar Eclipse August 2 2027) करीब 6 मिनट और 22 सेकंड तक चलेगा। जिसके चलते धरती पर अंधकार छा जाएगा। इसमें चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेगा।

11 देशों में छा जाएगा अंधेरा!

ये सूर्य ग्रहण 11 देशों में दिखाई देगा (Total Solar Eclipse) जिसमें नॉर्थ अफ्रीका और मिडल ईस्ट के देश शामिल हैं। पूरा सूर्य ग्रहण स्पेन, जिब्राल्टर, अलजीरिया, मोरक्को, ट्यूनिशिया, लिब्या, साउदी अरब, येमेन, सुडान, मिस्त्र और सोमालिया से दिखेगा। इसके साथ ही आंशिक सूर्य ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और दक्षिणी एशिया में दिखाई देगा। दुनिया के बाकी हिस्से सूर्य ग्रहण को नहीं देख पाएंगे।

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?

बताते चलें कि साल 2027 में लग रहा पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से आंशिक नजर आएगा। भारत में Partial Solar Eclipse राजस्थान, गुजरात, गोआ और महाराष्ट्र से देखा जाएगा।

सूर्य ग्रहण का समय?

बता दें कि भारत के समयानुसार सूर्य ग्रहण शाम चार से छह बजे के बीच लगेगा।

Ad