दर्दनाक सड़क हादसा!, गहरी खाई में जा गिरी बस, 10 की मौके पर ही मौत- Bus Accident

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Andhra Pradesh bus Accident: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां के चित्तूर-मरडुमल्‍ली घाट रोड पर एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताते चलें कि बस में करीब 37 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS

Andhra Pradesh bus Accident: आंध्र प्रदेश में गहरी खाई में गिरी बस

दरअसल ये बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम की तरफ जा रही थी। तभी ये हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बस चित्तूर-मरडुमल्‍ली गिरी मार्ग पर था। मोड़ के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई।

10 की मौके पर ही मौत

ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब तक 9-10 लोगों की मौत हो गई है। सरकार द्वारा राहत अभियान चलाया जा चुका है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल है जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, “आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS