रेलवे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में अतिक्रमण का किया सर्वे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज रेलवे की भूमि पर किये गए अतिक्रमण के सीमांकन का सर्वे किया गया। साथ ही पुलिस, प्रशासन और रेलवे द्वारा पिलर बंदी भी की गई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे ने भारी फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने की प्रथम कार्रवाई को अंजाम दिया। उधर रेलवे के अतिक्रमण क्षेत्र में रह रहे हजारों लोगों ने बनभूलपुरा थाने के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर उनको विस्थापित करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS

वहीं प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ रेलवे की 78 एकड़ भूमि पर किए गए पिलर बंदी का सर्वे किया, बनभूलपुरा क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, इसके अलावा रेलवे स्टेशन में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एडीएम अशोक जोशी का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें सीमांकन के साथ ही अगले एक-दो दिनों में मुनादी और नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और एक हफ्ते बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
कानून व्यवस्था का पालन हो इसके लिए एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि सभी जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के दौरान ड्रोन और वीडियो कैमरे से भी पूरी निगरानी की जाएगी, पुलिस और प्रशासन की कोशिश है कि शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया जाए, लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि नैनीताल हाईकोर्ट ने रेलवे की अतिक्रमण की गई भूमि को एक सप्ताह के भीतर नोटिस देकर खाली कराने के निर्देश दिए हैं,

78 एकड़ भूमि पर लगभग 4365 घरों को तोड़कर यह अतिक्रमण हटाया जाना है जिसमें हजारों लोग प्रभावित होंगे। साथ ही अतिक्रमण की जद में आए लोगों के धरने को समर्थन देने के लिए स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश और सपा नेता शोएब अहमद सहित कई नेता भी पहुंचे।

ADVERTISEMENTS