बच गया जिंदा!, Plane के टायर के पास छिपकर अफगानिस्तान से भारत पहुंचा 13 साल का बच्चा, किया ये बड़ा खुलासा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
a-13-year-old-boy-hid-in-the-tail-wheel-of-a-plane and reached india delhi

एक बेहद ही चौंकाने वाली और खतरनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक 13 साल का बच्चा अफगानिस्तान (Afghanistan) से रविवार यानी 21 सितंबर को प्लेन(Plane) से भारत आ गया। लेकिन प्लेन में बैठकर नहीं बल्कि उसके पिछले पहिये के पास छिपकर। जो कि काफी जोखिम भरा है। हालांकि इतना खतरा होने के बाद भी लड़का इस 94 मिनट की फ्लाइट में बच गया। बच्चा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंच गया। लड़के को देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

ADVERTISEMENTS

Plane के टायर के पास छिपकर अफगानिस्तान से भारत पहुंचा 13 साल का बच्चा

दरअसल अफगानिस्तान की KAM एयर का ये उड़ान काबुल के हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ। उस वक्त भारतीय समय अनुसार सुबह के 8:46 मिनट हो रहे थे। करीब 10:20 बजे ये फ्लाइट दिल्ली के टर्मिनल 3 पर पहुंची। रिपोर्ट्स की माने तो ये लड़का ईरान में घुसना चाहता था। लेकिन गलती से गलत फ्लाइट के पहिये पर छिपकर बैठ गया।

ईरान जाना चाहता था लड़का

लड़के ने पारंपरिक अफगानी पोशाक पहनी हुई थी। काबुल हवाई अड्डे पर वो यात्रियों के पीछे से निकलने में कामयाब रहा। सभी की नजर से बचकर वो विमान के व्हील वेल में छिप गया। फ्लाइट के लैंड होने तक किसी को भी लड़के की मौजूदगी का पता नहीं चला। एक ग्राउंड हैंडलर ने उसे हवाई अड्डे के एप्रन पर एक प्रतिबंधित क्षेत्र में टहलते हुए देखा। तब जाकर उसकी मौजूदगी का पता चला।

फिर आगे क्या हुआ?

तुरंत ही अधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा लड़के को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट पुलिस को बच्चे को सौप दिया गया। बता दें कि उम्र को देखते हुए लड़के पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। बच्चे के बच जाने पर लोगों को काफी आश्चर्य हो रहा है। अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और हवाई खतरों के चलते व्हील वेल में छिपना काफी खतरनाक होता है। इस तरह छिपने से बच पाना काफी मुश्किल होता है। केवल दुनियाभर में 20% ही इससे जीवित निकल पाएंगे।

ADVERTISEMENTS