कांग्रेस के सिर्फ 2 छंद गाने पर वंदे मातरम का अपमान : सुरेश भट्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

तुष्टिकरण की राजनीति का लगाया आरोप

हलद्वानी skt. com

उत्तराखंड राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनु परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे तुष्टिकरण की राजनीति और देशविरोधी सोच का प्रमाण बताया।
सुरेश भट्ट ने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने का निर्णय लिया था और आज कांग्रेस उसी फैसले को दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में पूरे गीत को गाकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस का निर्णय इसका विरोध है।
भट्ट ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर कृति और वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।

ADVERTISEMENTS