अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, सहस्रधारा में पिकनिक मनाने गई युवती नहाते वक्त नदी में बही

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सहस्त्रधारा पिकनिक स्पॉट पर नहाते वक्त एक युवती नदी के तेज बाहव में बह गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती का रेस्क्यू शुरू किया। युवती उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की निवासी बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

नहाते वक्त नदी में बही युवती
घटना रविवार की बताई जा रही है। सहस्त्रधारा नदी का जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरनगर से घूमने आई युवती नहाने के दौरान नदी में डूब गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवती का रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

SDRF ने किया रेस्क्यू
एसडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही के चलते युवती को एक किमी की दूरी से सकुशल रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की पहचान स्वाति जैन (20) पुत्री पुनीत जैन, निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS