अचानक सड़क पर मचा कोहराम, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ 24 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
मुख्य राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना राजधानी नैरोबी को तटीय शहर मोम्बासा से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। ठीक इसी जगह तीन सप्ताह पहले हुए एक हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी।
नैरोबी: Kenya Road Accident केन्या में रविवार को मुख्य राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना राजधानी नैरोबी को तटीय शहर मोम्बासा से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। ठीक इसी जगह तीन सप्ताह पहले हुए एक हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी।
24 अन्य लोग घायल
मटिटो आंदेई अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पॉल किसिएन्या के अनुसार, रविवार सुबह हुए इस हादसे में करीब 24 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में घायल हुए ज्यादातर लोगों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय यात्री पश्चिमी केन्या में एक गिरजाघर के पादरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मोम्बासा लौट रहे थे।
राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने की मांग
हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, एक अन्य यात्री स्पेंजा मुदावे ने बताया कि एक ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा प्राधिकरण ने आशंका जताई थी कि यह हादसा गलत तरीके से ओवरटेक करने के कारण हुआ, क्योंकि जुटाई गई जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। प्राधिकरण ने सड़क दुर्घटनाओं को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने की मांग की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



ठेकेदारों को सरकार के इस नियम से मांगनी पड़ी भीख