रात 2:30 बजे सहकर्मी को वीडियो कॉल किया औक कहा- शादी नहीं की तो जान दे दूंगी?, सहकर्मी ने सुबह 5.30 बजे देखा तो उड़े होश?
पुलिस ने बताया कि इसके बाद उस सहकर्मी ने कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
Highlightsमाइंडस्पेस आईटी कॉरिडोर स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थीं।महिला ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक सहकर्मी को वीडियो कॉल किया। सहकर्मी हैदराबाद के बाहर अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल था।
हैदराबाद: हैदराबाद में बड़ा हादसा हुआ। रविवार तड़के हैदराबाद में एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान अर्चना चौधरी मलिक के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और माइंडस्पेस आईटी कॉरिडोर स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थीं।
पुलिस के अनुसार, महिला ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक सहकर्मी को वीडियो कॉल किया। उस समय वह सहकर्मी हैदराबाद के बाहर अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल था। महिला ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वह अपनी जान दे देगी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उस सहकर्मी ने कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
सुबह करीब 5:30 बजे वह उनके फ्लैट पर पहुंचा, तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। माधापुर पुलिस ने बताया, “गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां उन्हें महिला मृत मिली।” पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल को सुरक्षित किया।
सुराग खोजने वाली टीम ने सबूत इकट्ठा करने के लिए जगह की जांच की। अर्चना के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया गया। जांचकर्ता महिला की मौत से पहले के हालात की जांच कर रहे हैं, जिसमें कथित रिश्ते और अन्य संभावित कारण भी शामिल हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


