इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना कहीं नहीं सुनी होगी ,उत्तराखंड में आई सामने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

इंसानियत को शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना राजधानी देहरादून के डोई वाला क्षेत्र से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार डोईवाला के मिस्सर वाला में एक महिला ने एक बच्ची गोद ली हुई है। महिला के पति ने मात्र 2 साल 8 माह की बच्ची के गुप्तांग से छेड़छाड़ की। महिला के पति ने ऐसी हरकत की है, जिसके बारे में लिखा भी नहीं जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

महिला पति की हरकत से गुस्से में है। महिला ने गोद ली हुई नन्हीं बच्ची की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले पति के खिलाफ डोईवाला पुलिस में शिकायत दर्ज की है। महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि रावत ने घटना की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया। लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS