नशे के खिलाफ प्रहार : 10 लीटर कच्ची शराब के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS

अवैध शराब के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 50 वर्ष के बुजुर्ग तस्कर को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENTS
10 लीटर कच्ची शराब के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार
बड़कोट पुलिस ने बीते शनिवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगाण गांव जाने वाली सड़क के पास से एक मोहन सिंह थापा (50) पुत्र चंद्र बहादुर थापा मूल निवासी नेपाल हाल निवासी उत्तरकाशी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस का अभियान जारी
उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए अवैध नशा करोबारियों के खिलाफ सक्रिय रहकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. उत्तरकाशी पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


