लेखपाल पटवारी पेपर लीक की एक दिन पहले जानकारी की खबर पर STF ने कही ये बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड लेखपाल पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में कुछ मीडिया हाउसेज के जरिए एसटीएफ को इस संबंध में एक दिन पूर्व सूचना मिल जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद अब एसटीएफ ने इसका खंडन किया है।

ADVERTISEMENTS


एसटीएफ ने एक बयान जारी कर इस खबर को पूरी तरह से निराधार बताया है। एसटीएफ एसएसपी ने कहा है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा के एक दिन पूर्व पेपर लीक की सूचना एसटीएफ को नहीं थी और न ही इस सम्बन्ध में लोक सेवा आयोग को कोई सूचना दी गयी थी।


अतः जो भी सूचना प्रसारित की जा रही है वो पूरी तरह से भ्रामक और निराधार प्रसारित की गयी है। एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह द्वारा इस खबर का खण्डन करते हुये पूरी तरह अफवाह बताया गया।


आपको बता दें कि 8 जनवरी को हुई उत्तराखंड लेखपाल पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। एसटीएफ ने दो दिनों के बाद ही इस पेपर लीक का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही कई अन्य लोगों को भी एसटीएफ ने अपनी पकड़ में ले लिया था। सरकार ने इसके बाद घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

ADVERTISEMENTS