एसएसपी ने लिया मामले में संज्ञान,आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, महत्वपूर्ण सूचना की जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में नाबालिक बच्चे के साथ पुलिसकर्मी के द्वारा छेड़छाड़ करने की वीडियो वायरल हो रही है इस मामले में खबर सामने आने के बाद से मित्र पुलिस की जो छवि है वह धूमिल होती साफ नजर आ रही है और वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक उम्रदराज व्यक्ति जोकि पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और काफी उम्र दार भी है उनके द्वारा इस प्रकार का वाक्य करने का मामला सामने आया है जिसके बाद से एसएसपी के द्वारा इस मामले में संज्ञान लिया गया और उनके द्वारा आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं पुलिस की तरफ से एक जरूरी सूचना जारी कर दिया गया जिसमें उन्होंने जनता से नाबालिग बच्चे की वीडियो शेयर ना करने की अपील की है ।पढ़ें

ADVERTISEMENTS

आवश्यक महत्वपूर्ण सूचना

कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 5-9-2021 को रेनबो स्कूल विक्टोरिया नंबर 1 थाना मुखानी क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा तत्काल पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 354, 354 ए आईपीसी व 9 (a)(iv) (L)/10 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त घटना को घिनौनी एवं शर्मनाक बताते हुए जनता से अपील की है कि घटित घटना नाबालिक बच्ची से जुड़ा हुआ है अतः बच्ची से जुड़ा हुआ वीडियो शेयर करना अपराध है तथा सोशल मीडिया एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर करने से बचें।

ADVERTISEMENTS