22 हज़ार कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान,जाने क्यों?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- प्रदेश सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती की खबर सामने आ रही है बता दे कि प्रदेश सरकार के लिए चिंताजनक खबर है। उपनल कर्मचारी ने कल 6 अगस्त से कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है. उपनल कर्मी सरकार से आर पार की लड़ाई करने के मूड में है। आपको बता दें कि प्रदेश भर के करीब 22 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी लंबे समय से सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन इस बार उपनल कर्मचारी सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई के मूड़ में हैं।आपको बता दें कि उपनल कर्मचारी नियमितीकरण और सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 22 हजार उपनल कर्मी कल सभी जिला मुख्यालयों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।

ADVERTISEMENTS

वहीं इसी के साथ कर्मचारी 7 सितंबर को सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ करेंगे। बता दें कि 22 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कामकाज बाधित हो सकता है। उपनल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सबसे ज्यादा परेशानी सरकारी हॉस्पिटलों में होगी. क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा उपनल के कर्मचारी तैनात हैं।इसी के साथ कर्मचारियों ने मांगे पूरी ना होने पर अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।उपनल कर्मियों का कहना है कि अपनी लंबित मांगों को लेकर कई बार सरकार से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को अभी तक नहीं माना है. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है

ADVERTISEMENTS