Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत!, अस्पताल में कराया भर्ती

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Sonia-gandhis-admitted-to-sir-ganga-ram-hospital-in-delhi

Sonia Gandhi Admitted to Hospital: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। ऐसे में उन्हें तुरंत ही दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि वो ठीक है। सोनिया गांधी को चेस्ट फिजीशियन की देखरेख में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS

Sonia Gandhi Admitted to Hospital: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत!

खबरों की माने तो हॉस्पिटल के एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार वो एक रूटीन चेक-अप के लिए भर्ती हैं। काफी वक्त से उन्हें खांसी की समस्या है। जिसके चलते वो चेक-अप के लिए आती रहती हैं।

अस्पताल में कराया भर्ती

बता दें कि सोमवार शाम को सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले सात जून 2025 को भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उस समय वो शिमला में थीं. जिसके बाद उन्हें शिमला में ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दिल्ली पहुंचने पर उनकी नियमित जांच के लिए उन्हें सर गंगाराम अस्पताल लेकर गए

ADVERTISEMENTS